20 Apr 2024, 10:38:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिक्षा में भी अन्य राज्यों को पीछे छोड़ रहा है तेलंगाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 8:10PM | Updated Date: Sep 22 2019 8:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। विकास और पूंजीगत व्यय में देश के अन्य राज्यों से आगे तेलंगाना शैक्षिक क्षेत्र में भी अन्य राज्यों को पीछे छोड़ता हुआ आगे बढ़ रहा है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। कैग की यह रिपोर्ट रविवार को तेलंगाना विधानमंडल के दोनों सदनों में रखा गया। उद्योग एवं आईटी मंत्री के टी रामा राव ने यह रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि 2016-2017 में पूंजीगत व्यय में वृद्धि हुई थी लेकिन 2017-18 में इसमें कमी आ गई है। 
 
2015-16 से 2017-18 तक राज्य की राजस्व प्राप्तियां और राजस्व खर्च से संबंधित राजकोषीय स्थिति में वृद्धि हुई है। सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के प्रतिशत के रूप में देखा जाए तो,  राजस्व प्राप्तियां और राजस्व खर्च में कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 में पिछले वर्ष की तुलना में  राजस्व प्राप्तियां और राजस्व खर्च की वृद्धि दर में कमी आई है। 2016-17 में पूंजीगत व्यय में वृद्धि हुई थी लेकिन 2017-18 में इसमें कमी देखी गई है। राज्य को 3,459 करोड़ रुपये राजस्व अधिशेष प्राप्त हुआ है और राजकोषीय घाटा 26,700 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »