29 Mar 2024, 16:10:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जमीनी विवाद को लेकर ताऊ ने भतीजे को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 7:51PM | Updated Date: Sep 22 2019 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। हरियाणा के जींद जिले के डूमरखा कलां गांव में जमीनी विवाद को लेकर आज एक व्यक्ति ने अपने भतीजे पर गोली चला दी और बीच -बचाव करने अये परिवार के अन्य सदस्यों पर भी गोली चलाई जिसमें भतीजे समेत दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया जिले सिंह उर्फ प्रेमी ने जमीन विवाद को लेकर 28 वर्षीय भतीजे प्रदीप पर गोली चलाई जो उसकी पीठ में कंधे के निकट लगी। इस दौरान बीच बचाव में आए 55 वर्षीय भरत सिंह पर भी जिले सिंह ने तीन गोलियां चलाईं  जिनमें एक गोली उनके पेट में लगी। 

दोनों को नरवाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पांच खोल मिले हैं। दो खोल प्रदीप के घर के अंदर मिले हैं और तीन खोल मुख्य गली में जिले सिंह प्रेमी के घर के सामने मिले हैं। सदर थाना नरवाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम घायलों के बयान लेने के लिए रोहतक पीजीआई गई हुई है। जिले सिंह मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »