29 Mar 2024, 13:51:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फर्रूखाबाद सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 7:37PM | Updated Date: Sep 22 2019 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के शमसाबाद क्षेत्र में रविवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गयी जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार फर्रूखाबाद शहर से शमसाबाद क्षेत्र में चिलसरा मार्ग एक मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 

हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त नवाबगंज इलाके  का रहने वाले 22 वर्षीय तौफीक के रुप में की गई। उन्होंने बताया कि वह अपने मित्र सचिन के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उन्होंने बताया कि घायल सचिन को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »