19 Apr 2024, 09:20:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जेल में राम रहीम ने उगाई सब्जी, कमाए 18 हजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 1:48AM | Updated Date: Aug 26 2019 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम पिछले दो साल से हरियाणा के सुनारिया जेल में बंद हैं। कैदी नंबर 8647 राम रहीम ने यहां कड़ी मेहनत से 18 हजार रुपए की कमाई की है। राम रहीम ने जेल परिसर में ही सब्जियां उगाई थीं, जिनके बदले उन्हें ये पैसे मिले। हालांकि जी तोड़ मेहनत के चक्कर में राम रहीम का 15 किलो वजन भी कम हो गया है।

जेल में राम रहीम बाबा के नाम से प्रसिद्ध हैं। रेप और हत्या के आरोप में बाबा राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई की एक अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। गुरमीत राम रहीम को आम कैदियों से दूर एक अलग जेल में रखा गया है, जहां 24 घंटे उसकी निगरानी की जाती है। राम रहीम के इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि उनके सामने पहली चुनौती मीडिया को दूर रखना था जो लगातार राम रहीम के जेल में बिताए समय के बारे में अपडेट लेता रहता था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »