29 Mar 2024, 18:49:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस्लामाबाद में दिखेगी हारिस रऊफ की पुलिसगिरी, DSP बनने के बाद छोड़ देंगे क्रिकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2023 5:28PM | Updated Date: Mar 29 2023 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान को हराकर भारत को विश्व विजेता बनाने वाले जोगिंदर शर्मा की कोविड-19 के दौरान सड़कों पर मदद करते हुए पुलिसगिरी तो खूब देखी होगी आपने। दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक हरभजन सिंह को भी पंजाब पुलिस में एसएसपी थे तो अब कुछ ऐसा ही पाकिस्तान में हारिस रऊफ के साथ हुआ है। इस तेज गेंदबाज को इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस ने अपना मानद पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया है।

इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस को इस्लामाबाद पुलिस के रूप में भी जाना जाता है। हारिस ने DSP बनने के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा- मानद पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किए जाने पर मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस्लामाबाद पुलिस और हमारे नायकों के रूप में इस वर्दी को पहनने में सक्षम होना और भी बड़ा सम्मान है। हालांकि, अगर आपको लग रहा है कि वह पुलिस में DSP बनने के बाद क्रिकेट छोड़ देंगे तो ऐसा नहीं है।

इस नियुक्ति के लिए इस्लामाबाद में आईसीटी की ओर से एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें इस तेज गेंदबाज को औपचारिक रूप से पुलिस की वर्दी पहनाई गई और आईजी इस्लामाबाद पुलिस डॉ. अकबर नासिर खान द्वारा मानद रैंक दी गई। रऊफ ने आईसीटी पुलिस का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किए पर खुशी जाहिर की। उनके फैंस भी काफी खुश हैं और बधाई देते दिख रहे हैं।

राउफ ने पाकिस्तान के लिए 72 T20I विकेट और 30 ODI विकेट लिए हैं। हाल ही में उनकी टीम लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब जीता था। टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी थे। इससे पहले इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान तेज गेंदबाज नसीम शाह को बलूचिस्तान पुलिस के सद्भावना राजदूत के रूप में भी नियुक्त किया गया था।उल्लेखनीय है कि टी-20 विश्व कप के एक मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इसी हारिस रऊफ को बैक टू बैक दो छक्के उड़ाकर मैच का रुख पलट दिया था। भारत उस मैच का विजेता रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »