19 Apr 2024, 04:45:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारोत्तोलक लवप्रीत ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता कांस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2022 4:34PM | Updated Date: Aug 3 2022 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम । भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के पदकों की संख्या 14 करते हुए बुधवार को 109 किग्रा वर्ग में कास्य पदक प्राप्त किया। लवप्रीत ने स्नैच में 163 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 192 किग्रा के प्रयास के साथ 355 किग्रा की कुल लिफ्ट दर्ज की। उन्होंने क्लीन एंड जर्क का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया। इस बीच, कैमरून के पेरिक्लेक्स न्यैयबेयू जूनियर ने 361 किग्रा (स्नैच 160, क्लीन एंड जर्क 201) के साथ स्वर्ण जीता। समोआ के जैक ओपेलोगी ने 358 किग्रा (स्नैच 164, क्लीन एंड जर्क 194) की लिफ्ट के साथ रजत हासिल किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »