29 Mar 2024, 04:09:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बिली जीन किंग कप में भारतीय चुनौती संभालेंगी सानिया मिर्जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2022 4:42PM | Updated Date: Mar 8 2022 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । वर्ष 2022 के बिली जीन किंग कप एशिया/ओसनिया जोन ग्रुप एक का आयोजन 11 अप्रैल से तुर्की के अंताल्या में किया जाएगा और इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती का नेतृत्व अनुभवी युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा के हाथों में रहेगा। भारत के अलावा चीन, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया और न्यूज़ीलैंड की टीमें भी अपनी चुनौती रखेंगी। अखिल भारतीय टेनिस संघ की चयन समिति की मंगलवार को बैठक हुई जिसमें चयन समिति ने टीम का चयन किया। समिति ने रैंकिंग, प्रदर्शन और उपलब्धता के आधार पर टीम का चयन किया। टीम में सानिया के अलावा अंकिता रैना, करमन कौर थांडी, रिया भाटिया और ऋतुजा भोंसले शामिल हैं। विशाल उप्पल को टीम का कप्तान और शालिनी ठाकुर को कोच चुना गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »