29 Mar 2024, 14:52:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

26 जनवरी पर सिर्फ एक भारतीय ने जमाया शतक, सचिन और धौनी जैसे दिग्गज चूके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2022 7:05PM | Updated Date: Jan 26 2022 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूरा भारत बुधवार 26 जनवरी को गणतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन भारतवासियों के लिए बेहद ही खास और आज के इस खात दिन पर हम बनाने जा रहे हैं। उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जिनके बल्ले से निकली है बड़ी पारी। गणतंत्रता दिवस के दिन भारत की तरफ से अब तक सिर्फ एक दी शतक बना है। यह पारी किसी और ने नहीं बल्कि पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ही खेली है। भारतीय टीम ने 26 जनवरी पर कई मुकाबले खेले हैं जिसमें टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अपना दम भी दिखाया है। 90 रन तक पहुंच ने वाले बल्लेबाज तो तीन है लेकिन शतक सिर्फ एक ही देखने को मिला है। सचिन तेंदुलकर, नवजोत सिंह सिद्धु और विराट कोहली ने 90 रन के आंकड़े को पार किया लेकिन सथक सिर्फ कोहली के खाते में है। भारतीय बल्लेबाजों में 26 जनवरी पर खेली गई सबसे बड़ी पारी कोहली की है।

2012 में उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में मैच के तीसरे दिन अपना शतक बनाया था। 213 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से वह 116 रन की पारी खेल कर आउट हुए थे। भारत को इस मैच में 298 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सबसे बड़ी पारी का रिकार्ड नवजोत सिंह सिद्धु के नाम है जिनके बल्ले से 99 रन की पारी निकली थी। 1994 में श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट मैच के पहले दिन उन्होंने यह पारी खेली थी। 228 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्के की मदद से सिद्धु ने यह पारी खेली थी। तीसरे स्थान पर सचिन का नाम है 26 जनवरी पर उन्होंने सबसे बड़ी 96 रन की पारी खेली है। 90 रन की नाबाद पारी के साथ विराट लिस्ट में चौथे स्थान पर भी कब्जा बनाए हुए हैं। इसके बाद 2010 में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह दौनी की खेली 89 रन की पारी आती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »