29 Mar 2024, 03:51:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विवादित तरीके से शून्य पर आउट हुए कोहली, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2021 4:30PM | Updated Date: Dec 3 2021 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जिस तरह से मुंबई टेस्ट में एजाज पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे, उस पर विवाद सा छिड़ गया है। बिना खाता खोले आउट होने वाले विराट के नाम इसके साथ ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। टेस्ट कप्तान के तौर पर 10 बार बिना खाता खोले आउट होने वाले विराट कोहली पहले भारतीय बन गए हैं। इसके अलावा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय टेस्ट कप्तानों की लिस्ट में भी विराट कोहली ने बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी के साथ टॉप पर अपनी जगह बना ली है।
 
ओवरऑल अगर बात करें तो टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्टीफन फ्लेमिंग के नाम दर्ज है। न्यूजीलैंड का यह पूर्व कप्तान 13 बार अपनी कप्तानी में बिना खाता खोले आउट हो चुका है। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और विराट साथ में हैं। दोनों ने ऐसा 10-10 बार किया है। अगर भारतीय टेस्ट कप्तानों की बात करें तो विराट के बाद दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जो आठ बार ऐसा कर चुके हैं। धोनी के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक आर्थटन और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए भी आठ-आठ बार ऐसा कर चुके हैं। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय कप्तानों में बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी और विराट हैं। बिशन सिंह 1976 में, कपिल देव 1983 में, धोनी 2011 में और विराट 2021 में चार-चार बार बिना खाता खोले टेस्ट मैच में आउट हुए हैं। विराट जिस गेंद पर आउट हुए, ऐसा लगा था कि गेंद उनके बैट से पहले लगी है, लेकिन थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद फील्ड अंपायर के फैसले के साथ जाने का फैसला लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »