20 Apr 2024, 06:53:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

India-England सीरीज पर आया फैसला, टीम इंडिया जाएगी इंग्लैंड!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2021 8:36PM | Updated Date: Oct 22 2021 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले महीने खेली गई टेस्ट सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच पर फैसला आ गया है। करीब 42 दिनों की लंबी जद्दोजहद और चर्चाओं के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रद्द हुए मैनचेस्टर टेस्ट को दोबारा खेलने का फैसला किया है। 
 
ये मुकाबला अब अगले साल यानी जुलाई 2022 में बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा। इतना ही नहीं, टेस्ट सीरीज के नतीजे का फैसला भी इस मुकाबले के बाद ही होगा। पहले चार मैचों में दो जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है।ECB ने शुक्रवार 22 अक्टूबर को एक बयान जारी कर ताजा अपडेट की जानकारी दी।  ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »