16 Apr 2024, 18:25:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL 2021: KKR पैट कमिंस की जगह इस खिलाड़ी को करेगा शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2021 7:51PM | Updated Date: Aug 26 2021 7:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। IPL के 14वें सीजन के बचे हुए 31 मुकाबलों के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पैट कमिंस की जगह पर टिम साउदी को टीम में शामिल किया है। कमिंस ने निजी कारणों का हवाला देते हुए UAE में होने वाले IPL 2021 के दूसरे फेज में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। साउदी इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं। साउदी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं और बड़े शॉट्स लगा सकते हैं। KKR की टीम ने टिम साउदी को कमिंस की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा है। साउदी IPL 2021 के लिए हुए ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। इससे पहले वह 2019 में RCB का हिस्सा थे, लेकिन गेंद से उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। साउदी ने विराट कोहली की टीम के लिए खेले तीन मैचों में 13 की इकॉनमी से रन लुटाए थे। पैट कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से अपने नाम वापस लिया है, जिसमें एडम जाम्पा, केन रिचर्ड्सन, डैनियल सैम्स जैसे प्लेयर्स का नाम शामिल है। कोलकाता ने पैट कमिंस को रिकॉर्ड 15।50 करोड़ रुपये में खर्च करके टीम से जोड़ा था।
 
टिम साउदी पहले भी IPL खेल चुके हैं, लेकिन उनका रिकार्ड इस लीग में बतौर गेंदबाज उतना अच्छा नहीं रहा है। साउदी IPL में अब तक चार टीमों के लिए खेल चुके हैं, लेकिन वे किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए असाधारण प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिसकी उम्मीद उनसे की जाती रही है। साल 2011 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL में डेब्यू किया था और इसके बाद से वे मुंबई इंडियंस, राजस्थान रायल्स और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कुल 40 मैच खेल चुके हैं, लेकिन सिर्फ 28 ही विकेट उन्होंने चटकाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स IPL में टिम साउदी की पांचवीं फ्रेंचाइजी होगी। पैट कमिंस ने इसलिए IPL 2021 के बाकी बचे मैचों में नहीं खेलने का फैसला किया है, क्योंकि उनकी पत्नी उनके बच्चे को जन्म देने वाली हैं। T20 World Cup 2021 से पहले पैट कमिंस पिता बनने वाले हैं। ऐसे में वे अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »