20 Apr 2024, 00:21:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रिया मलिक ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में नाम किया स्वर्ण पदक, खेल मंत्री ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 3:18PM | Updated Date: Jul 25 2021 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जहां एक ओर जापान में जारी टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी पदक जीतने की कोशिश में लगे हैं तो वहीं, दूसरी ओर ओलंपिक से बाहर हंगरी में आयोजित वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप  में भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विश्व कैडेट चैंपियनशिप में भारत के हाथों बड़ी सफलता लगी है। भारत की महिला खिलाड़ी प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित की जा रही इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। प्रिया मलिक ने साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था।
 
मीरबाई चानू ने शनिवार को ही टोक्यो ओलिंपिक-2020 में देश को रजत पदक दिलाया था और इतिहास रचा था। प्रिया मलिक की सफलता ने भी देश को गर्व करने का मौका दिया है। प्रिया की इस सफलता पर ट्विटर पर उनको बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है। प्रिया चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की खिलाड़ी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »