19 Apr 2024, 22:40:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महान धावक मिल्खा सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, हालत नाजुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2021 12:19AM | Updated Date: Jun 19 2021 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत के महान धावक 91 वर्षीय मिल्खा सिंह की हालत एक बार फिर बिगड़ गई है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत नाजूक बताई जा रही है। पीजीआईएमईआर ने कहा कि शुक्रवार शाम को कोविड-19 के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। उनका आक्सीजन स्तर कम होने लगा और बुखार आना शुरू हो गया। उनकी हालत गंभीर हो गई है। 

डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हैं। हालांकि इससे पहले उनकी हालत स्थिर थी। गौरतलब है कि पिछले महीने कोरोना से संक्रमित हुए मिल्खा सिंह का टेस्ट बुधवार को निगेटिव आया था, जिसके बाद उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में भेज दिया गया था और डाक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। बता दें कि बीते रविवार को मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोरोना के कारण मोहाली में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »