24 Apr 2024, 01:03:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलम्पिक खेलों को लेकर अनिश्चतता को समाप्त करें आयोजक: फेडरर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2021 5:15PM | Updated Date: May 15 2021 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुसाने। टेनिस लीजेंड और 20 ग्रैंड सलेम खिताबों के बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने ओलम्पिक आयोजकों से आग्रह किया है कि वे टोक्यो ओलम्पिक के लेकर बन रहे अनिश्चतता के माहौल का अंत करें। फेडरर ने कहा कि वह इन खेलों में भाग लेने को लेकर अभी भी दो दृष्टिकोण में हैं। टोक्यो ओलम्पिक पिछले साल होने थे लेकिन कोरोना के कारण इन्हे स्थगित किया गया था और अब इनका आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक करना निर्धारित किया गया है। लेकिन कोरोना मामलों से जूझ रहे  जापान ने अपनी राजधानी टोक्यो और अन्य तीन क्षेत्रों में आपात स्थिति को मई के अंत तक बढ़ा दिया है।
 
2008 के बीजिंग ओलम्पिक में दोहरे स्वर्ण और चार साल बाद लंदन ओलम्पिक में  एकल वर्ग में रजत पदक जीतने वाले फेडरर ने शुक्रवार को स्विस टीवी स्टेशन लेमन ब्ल्यू से कहा, 'ईमानदारी से कहूं मैं नहीं जानता कि क्या सोचा जाए।  मैं दो विचारों से गुजर रहा हूं। मैं ओलम्पिक में खेलना चाहता हूं ,मैं स्विट्जरलैंड के लिए पदक जीतना चाहता हूं।  इससे मुझे गर्व होगा लेकिन यदि यह हालात के कारण नहीं होता है तो इसे समझना वाला मैं पहला व्यक्ति होऊंगा। मेरा मानना है कि एथलीट को फैसला चाहिए कि क्या यह  होगा या फिर यह नहीं होगा। मौजूदा समय में हमें यही बताया जा रहा है कि ओलम्पिक अपने समय पर होंगे।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »