19 Apr 2024, 05:11:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अक्षर पटेल की जगह शम्स मुलानी, अय्यर की जगह अनिरुद्ध जोशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2021 8:08PM | Updated Date: Apr 15 2021 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोरोना प्रभावित आलराउंडर अक्षर पटेल की जगह अल्पकालीन समय के लिए शम्स मुलानी को अनुबंधित किया है जबकि चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह अनिरुद्ध जोशी को अनुबंधित किया है। मुलानी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। वीवो आईपीएल के नियम 6.1 (सी ) के तहत फ्रैंचाइजी को कम समय के लिए मूल टीम के सदस्य की जगह किसी खिलाड़ी को रखने की अनुमति है । मुलानी तब तक दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रहेंगे जब तक अक्षर पूरी तरह उबर नहीं जाते और उन्हें टीम में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल जाती।

मुलानी घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं और अब तक वह 10 प्रथम श्रेणी, 30 लिस्ट ए और 25 टी 20 मैच खेल चुके हैं। वह पहली बार वीवो आईपीएल में उतरेंगे लेकिन एक बार जब वह दिल्ली कैपिटल्स छोड़ेंगे तो इस सत्र में उन्हें किसी और आईपीएल टीम की तरफ से खेलने की अनुमति नहीं दी जायेगी। इस बीच दिल्ली टीम ने चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह अनिरुद्ध जोशी को शेष सत्र के लिए अनुबंधित किया है।

अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ हाल में पहले वनडे में फील्डिंग करते समय बाएं कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद वह पूरे आईपीएल से बाहर हो गए। जोशी मध्य क्रम के बल्लेबाज और एक ऑफ स्पिनर हैं। दिल्ली उनकी तीसरी आईपीएल टीम होगी। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल चुके हैं वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं और अब तक 17 लिस्ट ए तथा 22 टी-20 मैच खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स का आज राजस्थान रॉयल्स से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला होना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »