29 Mar 2024, 12:30:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संजू सैमसन के शानदार शतक के बावजूद हारा राजस्थान, जीता पंजाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2021 12:32AM | Updated Date: Apr 13 2021 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने कप्तान संजू सैमसन की 119 रन की शानदार पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ सोमवार को आईपीएल मुकाबले में चार रन से नजदीकी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुड्डा (64) के आतिशी प्रहारों के दम पर वानखेड़े स्टेडियम में 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

राजस्थान ने सैमसन की शतकीय पारी के दम पर इस बड़े लक्ष्य का पीछा किया लेकिन सैमसन आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाने की कोशिश में दीपक हुड्डा के हाथों बॉउंड्री पर लपके गए और राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा। सैमसन ने कप्तानी के अपने पहले मैच में कप्तान के रूप में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड बनाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। सैमसन ने मात्र 63 गेंदों पर 119 रन में 12 चौके और सात छक्के लगाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »