नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदानों पर कई दिलचस्प नजारे देखने को मिलते हैं। क्रिकेटप्रेमी इन नजारों को देखकर दंग रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा दिखा साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरे टी 20 के दौरान। वांडरर्स स्टेडियम साउथ अफ्रीका के मैदान पर खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को मुफ्त में कई रन मिल गए। हुआ यूं कि साउथ अफ्रीका के गेंदबाज सिसांडा मगाला की एक ओवर में इस तरह लय बिगड़ गई कि उन्हें पूरा ओवर करने के लिए 12 गेंदें फेंकनी पड़ीं।
सिसांडा ने पहली गेंद नो बॉल डाली, इसके बाद उन्होंने एक बार फिर नो बॉल फेंकी। जिस पर रन मिला। इसके बाद फिर तीसरी गेंद नो बॉल डाली। फिर एक वाइड, फिर अगली बॉल पर चौका खाया। उसके अगली गेंद पर पाकिस्तान को दो रन मिले। फिर सिसांडा ने अगली गेंद वाइड डाली। फिर अगली गेंद पर एक रन मिला। अगली बॉल पर कोई रन नहीं मिला। इसके बाद अगली ही गेंद पर चौका ठोका गया। उससे अगली गेंद फिर वाइड डाली। फिर आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं मिला। इस तरह सिसांडा ने इस ओवर में कुल 18 रन दिए।