20 Apr 2024, 13:29:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए MS Dhoni ने लॉन्च की नई जर्सी, सेना को दिया सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2021 12:46PM | Updated Date: Mar 25 2021 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग में तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स इस सीजन में नये अवतार में दिखेगी। बुधवार को कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम की नई जर्सी लॉन्च की। आपको बता दें कि साल 2008 में शुरु हुए अपने आईपीएल सफर में टीम ने पहली बार अपनी जर्सी का डिजाइन बदला है। इस जर्सी में एक तरफ तीन स्टार हैं, तो दूसरी तरफ भारतीय सेना को सम्मान देते हुए 'कैमॉफ्लॉज' डाला गया है।
 
क्या है इसकी खासियत
जर्सी में टीम के लोगो के ऊपर तीन स्टार बनाये गये हैं। ये तीन स्टार टीम की 2010, 2011 और 2018 में मिली जीत को दर्शाते हैं। इसके अलावा भारतीय सेना को सम्मान देने के लिए उसका 'कैमोफ्लॉज' भी डाला गया है। सीएसके पहले भी भारतीय सेना से जुड़ी रही है। 2019 में सीजन की शुरुआत में ही सीएसके ने सेना को 2 करोड़ रुपये का चेक दिया था। कप्तान धोनी खुद भी टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।
 
भारतीय सेना जब एक्शन में होती है, तो उनकी वर्दी 'कैमॉफ्लॉज’ वाली ही होती है। शायद धोनी भी अपनी टीम को इसी तरह के एक्शन में देखना चाहते हैं। पिछले दो-तीन सीजन से आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन आशा के अनुरुप नहीं रहा है। वहीं कप्तान धोनी की अपनी परफॉर्मेन्स भी सवालों के घेरे में है। अगर इस बार धोनी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया, तो उनकी कप्तानी भी जा सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »