29 Mar 2024, 17:02:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फराज और राजू ने मध्यप्रदेश को दिलाया स्वर्ण और रजत पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2021 6:14PM | Updated Date: Mar 22 2021 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। बैंगलुरू के अग्रम राइडिंग क्लब में हाल ही में सम्पन्न राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी फराज खान और राजू सिंह भदौरिया ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। प्रतियोगिता में फराज ने हर्लीकेन अश्व पर प्रतिभा प्रदर्शन करते हुए कॉनकार्ड क्रॉस कन्ट्री नेशनल (सीसीएन) वन स्टार सीनियर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के प्री नोवाइस टीम इवेन्ट में फराज ने अजान अश्व और राजू ने प्रताप अश्व पर प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। प्रतियोगिता में राजू सिंह ने प्री नोवाइस क्रॉस कन्ट्री व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रताप अश्व पर प्रदर्शन कर रजत पदक अर्जित किया। अकादमी के खिलाड़ी फराज, राजू और उमर अली ने घुड़सवारी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भागीदारी की। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए फराज और राजू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में हमारे खिलाड़ी लगातार पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर घुड़सवारी अकादमी के प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ को भी बधाई दी है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »