29 Mar 2024, 17:01:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन शाह से होगी शाहिद आफरीदी की बेटी की सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2021 12:43AM | Updated Date: Mar 8 2021 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी की बेटी की सगाई, उनकी राष्ट्रीय टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी से होना तय हो गया है। आफरीदी ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शाहीन के परिवार ने औपचारिक तौर पर उनकी बेटी से शादी के लिए संपर्क किया था। शाहिद आफरीदी ने कहा, 'दोनों परिवार इस बात पर सहमत हैं और मेरी बेटी शाहीन से सगाई करेगी।'

उन्होंने कहा कि सगाई की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। शाहीन के पिता अयाज खान ने भी पुष्टि की है कि उन्होंने आफरीदी के परिवार को उनके बेटे के लिए प्रस्ताव भेजा था और इसे स्वीकार भी कर लिया गया है। अयाज खान ने कहा, 'हम बहुत खुश हैं और दोनों परिवार पिछले कुछ महीनों से इसे लेकर चर्चा कर रहे थे। उम्मीद है कि तारीख का फैसला भी जल्द ही हो जाएगा।' आफरीदी और शाहीन दोनों ही पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे थे, जिसे कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »