19 Apr 2024, 12:16:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जोकोविच ने फेडरर के सर्वाधिक सप्ताह नंबर वन रहने के रिकॉर्ड की बराबरी की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2021 7:18PM | Updated Date: Mar 2 2021 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिकॉर्ड नौंवी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के सर्वाधिक 310 सप्ताह नंबर एक रहने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जोकोविच ने सोमवार को जारी एटीपी रैकिंग में नंबर एक स्थान पर 310वें सप्ताह जगह बनायी और इसके साथ ही उन्होंने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

जोकोविच का अगले सप्ताह भी नंबर वन बने रहना तय है और अगले सोमवार को वह फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। रिकॉर्ड छह साल वर्ष का समापन नंबर एक के रूप में करने वाले जोकोविच ने पिछले महीने रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना 18वां ग्रैंड स्लेम खिताब जीता था। वह अब फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल के 20 ग्रैंड स्लेम  खिताबों के रिकॉर्ड से दो खिताब पीछे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »