25 Apr 2024, 00:40:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जमशेदपुर की विजयी विदाई, बेंगलुरू को 3-2 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2021 4:09PM | Updated Date: Feb 26 2021 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वास्को। जमशेदपुर एफसी ने वॉस्को के तिलक मैदान स्टेडियम में पहले हाफ में किए गए तीन गोलों की मदद से बेंगलुरू एफसी को 3-2 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन का अंत जीत के साथ किया। जमशेदपुर की 20 मैचों में यह सातवीं जीत है और उसने 27 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहते हुए इस सीजन का समापन किया। बेंगलुरू की 20 मैचों में यह आठवीं हार है। टीम ने 22 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहते हुए सीजन का समापन किया। जमशेदपुर ने गुरुवार को 10वें मिनट में ही एक बेहतरीन मौका बनाया। सीमिलेन डोंगेल बॉल ने बॉल को फारूख चौधरी को पास दिया। लेकिन उनका साथ सीधे कीपर के हाथों में चला गया।
 
अगले ही मिनट में टीपी रहेनेश ने बेहतरीन सेव करके बेंगुलूर को खाता खोलने से रोक दिया। 15वें मिनट में बेंगलुरू के वुंगायाम मुइरेंग को येलो कार्ड दिखाया गया और अगले ही मिनट में जमशेदपुर ने अपना खाता खोल लिया। जमशेदपुर के लिए यह गोल स्टीफन एजे ने 16वें मिनट में इटोर मोनरो के असिस्ट पर दागा। जमशेदपुर ने इसके बाद 34वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। टीम के लिए यह गोल डौंगल ने फारूख चौधरी के असिस्ट पर किया। मैच में 2-0 की बढ़त लेने के बाद भी जमशेदपुर ने बेंगलुरू के खिलाफ अपना आक्रमण जारी रखा और टीम ने हाफ टाइम की समाप्ति से कुछ मिनट पहले ही एक गोल करके स्कोर 3-0 तक पहुंचा दिया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »