20 Apr 2024, 02:21:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे-टी20 के लिए ईशान किशन ने ठोका दावा, 11 छक्के उड़ाकर जड़े 173 रन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2021 3:33PM | Updated Date: Feb 20 2021 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस  के लिए एक अच्छी खबर आई है। मुंबई के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज और झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी  में ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ा है। ईशान ने सिर्फ 94 गेंदों पर 173 रनों की बेहतरीन पारी खेली है। 
 
जड़े 11 छक्के और 19 चौके
ईशान ने मध्य प्रदेश के खिलाफ अपनी 176 रनों की पारी में कुल 19 चौके और 11 लंबे छक्के जड़े। मध्य प्रदेश ने इस मैच में टॉस जीतकर झारखंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। ये मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। ईशान की इस तेज पारी की बदौलत झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश को 315 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है।
 
विजय हजारे में 7वां सबसे बड़ा स्कोर
ईशान किशन के 176 रनों की पारी विजय हजारे ट्रॉफी  के इतिहास में 7वीं सबसे बड़ी पारी है। विजय हजारे ट्रॉफी  में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम है, जिन्होंने नॉटआउट 212 रन बनाए थे। इसके अलावा यशस्वी जयसवाल 203, करनवीर कौशल 202, अजिंक्य रहाणे 187, वसीम जाफर 178 नॉटआउट, अंकित बैंस 173 नॉटआउट भी इस मामले में ईशान से आगे हैं।
 
पिछले सीजन में बनाए थे सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन  ने दुबई में खत्म हुए आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। ईशान ने आईपीएल 13 में कुल 516 रन बनाए थे। इस मामले में वे क्विंटन डि कॉक (503) और सुर्यकुमार यादव (480) से आगे रहे। मुंबई को इस साल भी अपने इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज से यही उम्मीद होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »