20 Apr 2024, 04:15:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई की लगातार तीसरी हार, अर्जुन तेंदुलकर को मिला एक विकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2021 12:33AM | Updated Date: Jan 16 2021 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है और उसे लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को इस बार हरियाणा ने शुक्रवार को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से हरा दिया और अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली। इस ग्रुप में केरल और हरियाणा के एक बराबर 12 अंक हैं लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर केरल पहले और हरियाणा दूसरे स्थान पर है। 

मुंबई ने 19.3 ओवर में 143 रन बनाये। यशस्वी जायसवाल ने 35, सरफराज खान ने 30 और अथर्व अंकोलेकर ने 37 रन बनाये। हरियाणा ने 17.4 ओवर में दो विकेट पर 144 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। हिमांशु राणा ने 53 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 75 तथा शिवम चौहान ने 37 गेंदों पर नाबाद 43 रन की पारी खेली। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मैच में तीन ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लिया। 21 वर्षीय अर्जुन का मुंबई की तरफ से यह पहला टी-20 मैच था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »