29 Mar 2024, 10:56:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ेंगी विश्व रिकॉर्डधारी कोसेगी और येशानेह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 12:13AM | Updated Date: Nov 22 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मैराथन की विश्व रिकॉर्डधारी ब्रिगिड कोसेगी और विश्व हाफ मैराथन रिकॉर्डधारी अलाबेल येशानेह 29 नवम्बर को राजधानी में होने वाली एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के 16वें संस्करण में दौड़ेंगी। आयोजकों ने शनिवार की इन दिग्गज धाविकाओं के मैराथन में हिस्सा लेने की पुष्टि की जिससे इस साल महिला वर्ग में मुकाबला काफी कड़ा हो गया है।
 
कोसेगी ने अक्टूबर 2019 में शिकागो मैराथन में 2:14:04 का समय लिया था और महिला विश्व मैराथन का रिकॉर्ड एक मिनट से अधिक समय से तोड़ा था। येशानेह शिकागो में दूसरे स्थान पर रही थी और उन्होंने 2:20:51 का समय लिया था। इस वर्ष फरवरी में रस अल खेमाह हाफ मैराथन में इथोपिया की येशानेह ने 64:31 मिनट का विश्व रिकॉर्ड बनाया जबकि कोसेगी 64:49 मिनट का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। 26 वर्षीय कोसेगी ने पिछले महीने लंदन मैराथन 2:18:58 के समय में जीती थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »