28 Mar 2024, 22:01:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिस गेल टी-20 में 1000 छक्कों के शिखर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2020 12:30AM | Updated Date: Oct 31 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबु धाबी। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल टी-20 में 1000 छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 
 
        आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे 41 वर्षीय गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को 99 रन की अपनी  शानदार पारी में 63 गेंदों में छह चौके और आठ छक्के लगाए। गेल ने इन आठ छक्कों से टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के पूरे करने वाला पहला खिलाड़ी बनने की शानदार उपलब्धि हासिल कर ली। 
 
         गेल के अब कुल 1001 छक्के हो गए हैं। वेस्ट इंडीज के गेल के बाद टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर वेस्ट इंडीज के ही कीरोन पोलार्ड हैं जिनके नाम 690 छक्के हैं।
 
       गेल अपना अर्धशतक चौथे छक्के के साथ पूरा किया था और वह आठवें छक्के के साथ 99 रन पर पहुंचे थे लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। गेल के नाम आईपीएल में 349 छक्कों भी रिकॉर्ड है। गेल के नाम क्रिकेट के तीनों अंतर्राष्ट्रीय फॉर्मेट में सर्वाधिक 534 छक्कों का रिकॉर्ड है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »