18 Apr 2024, 12:48:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सर्जरी के बाद बोले कपिल देव - मैं अब स्वस्थ हो रहा हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 1:31PM | Updated Date: Oct 24 2020 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि वह अब स्वस्थ हो रहे हैं। भारत को पहली बार अपनी कप्तानी में 1983 में विश्व विजेता बनाने वाले कपिल को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी राजधानी के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी।
 
कपिल को शुक्रवार देर रात सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद वह रात एक बजे ओखला स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। फोर्टिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया था कि कपिल सीने में दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे। 62 वर्षीय कपिल की जांच की गयी और कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ अतुल माथुर ने रात में ही कपिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की।      कपिल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के बहुत-बहुत धन्यवाद।
 
मैं आप सभी का मेरी सेहत के लिए प्रार्थना करने के लिए आभारी हूं। मैं अब स्वस्थ हो रहा हूं। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर,  कांग्रेस नेता शशि थरूर, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, कमेंटेटर हर्षा भोगले, आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन तथा उनके असंख्यक प्रशंसकों ने कपिल के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »