19 Apr 2024, 07:11:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जारी किया सी के खन्ना ग्रुप का दृष्टिपत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 12:13AM | Updated Date: Oct 24 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पांच से आठ नवंबर तक अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले चुनावों के लिए डॉ सी के खन्ना ग्रुप का दृष्टिपत्र गुरूवार रात को जारी किया। इस अवसर पर सीके खन्ना, शशि खन्ना, मंजीत सिंह, कुणाल गुप्ता, अवधेश शर्मा और अशोक सिंह उपस्थित थे।       

अपने दृष्टि पत्र में सीके खन्ना ग्रुप ने क्रिकेट के उत्थान के साथ साथ सदस्यों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा है। दृष्टिपत्र में एक और जहां अरुण जेटली स्टेडियम को फ्री होल्ड कराने की बात की गई है वहीं दूसरी ओर बार, स्विंिमग पूल, स्रूकर, कार्ड रूम, तम्बोला, क्रिकेट म्यूजियम, लाइब्रेरी आदि बनाने की बात की गई है।

दृष्टिपत्र में कहा गया है कि यह कोशिश की जाएगी कि प्रत्येक सदस्य को दो मैच पास उपलब्ध करवाए जाएं। इसके लिए एक सदस्य वेलफेयर समिति भी बनायी जायेगी। क्लब हाउस में रहने के लिए कमरे भी बनाये जाएंगे जिनका उपयोग सदस्य  के साथ साथ देश के दूसरे क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य भी कर पाएंगे। क्रिकेट की प्रगति के लिए डीडीसीए लीग में महत्वपूर्ण परिवर्तन किये जाएंगे।

नए खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रक्षिशण देने के लिये अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक क्रिकेट अकादमी और  इंस्टिट्यूट की स्थापना की जायेगी। महिला क्रिकेट के उत्थान के लिए उच्च कोटि की आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी। डीडीसीए वार्षिक अवार्ड मेंबर्स, वर्तमान और भूतपूर्व खिलाड़ियों, अम्पायर और सपोर्ट स्टाफ को देने का प्रावधान दृष्टिपत्र में किया गया है।

क्लबों की सब्सिडी का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली डीडीसीए के निर्विरोध अध्यक्ष बन गए हैं जबकि पांच से आठ नवंबर तक अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले चुनावों में  कोषाध्यक्ष और चार निदेशकों को चुना जाएगा।

कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार शशि खन्ना और पवन गुलाटी मैदान में हैं। शशि खन्ना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना की पत्नी हैं। चार निदेशक पदों के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें अशोक शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, हरीश सिंगला, हर्ष गुप्ता, करनैल सिंह, मंजीत  सिंह, प्रदीप कुमार अरोड़ा, प्रदीप अग्रवाल और सुधीर कुमार अग्रवाल शामिल हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »