29 Mar 2024, 13:25:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धीमे ओवर रेट के लिए अय्यर पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2020 2:42PM | Updated Date: Sep 30 2020 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबु धाबी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली और हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल 13 का मुकाबले खेला गया जिसमें निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करने के कारण श्रेयस पर जुर्माना लगाया गया है। हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से पराजित किया था।

आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली की टूर्नामेंट में यह पहली गलती थी इसलिए श्रेयस पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। श्रेयस पर न्यूनतम ओवर रेट के मामले में आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के तहत जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »