28 Mar 2024, 16:59:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम बने US ओपन के विजेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 12:23PM | Updated Date: Sep 14 2020 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। दुनिया के नंबर -3 टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है और इसके साथ ही वह यूएस ओपन सिंगल्स का खिताब जीतने वाले ऑस्ट्रिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।थिएम का यह पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल है। उन्होंने फाइनल के रोमांचक मुकाबले में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 2-6, 4-6, 6-4, 6-3, 7-6 से पराजित किया। यूएस ओपन के  इतिहास में 71 साल बाद फाइनल में पहले दो सेट गंवाने के बाद किसी खिलाड़ी ने खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले पांचो गोंजालेज ने 1949 में यह कारनामा किया था।
 
सत्ताईस वर्षीय थिएम ने इस मैच के दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह तीन फाइनल मुकाबला हारने के बाद ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वह छह साल में ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने वाले पहले नए खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2014 में मारिन सिलिच ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उस समय क्रोएशिया के इस खिलाड़ी ने यूएस ओपन के फाइनल में केई निशिकोरी को हराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »