29 Mar 2024, 14:13:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने शेयर की वर्कआउट की ये तस्‍वीर, युवराज ने ली चुटकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 1:46PM | Updated Date: Aug 14 2020 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण देशभर में कई महीनों से क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ि‍यों को नहीं देखा गया है। इस बीच अब सभी खिलाड़ी आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसे में भारत के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जिम में कदम रख दिया है। 
 
हालांकि इस पोस्ट के बाद टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने चुटकी ली मजाकिया कमेंट कर डाला। दरअसल, रोहित शर्मा को इस लॉकडाउन के दौरान फिटनेस की वीडियो पोस्ट करते हुए नहीं देखा गया लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि लंबे वक्त से उन्होंने बल्ला नहीं पकड़ा है।
 
अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम को पांचवां आईपीएल खिताब जिताने के लिए हुंकार भर चुके हैं। रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए फोटो शेयर की। रोहित के फैंस इसको पसंद कर रहे हैं लेकिन टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने रोहित पर जबरदस्त कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया। युवराज सिंह ने लिखा कि आखिरकार हिट मैन ने जिम को हिट किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »