29 Mar 2024, 14:31:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चहल की सगाई पर सहवाग ने लिए मजे, कहा - आपदा को अवसर में बदल डाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 2:37PM | Updated Date: Aug 10 2020 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर हमेशा अपने मजेदार ट्वीट को लेकर अपने फैंस को हंसाने वाले टीम इंडिया के पूर्व विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर अपने मजेदार पोस्‍ट को लेकर चर्चाओं में है। दरअसल इस बार सहवाग ने भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल पर मजेदार कमेंट किया है। युजवेंद्र चहल ने हाल ही में डांसर टर्नड कोरियोग्राफर टर्नड यूट्यूबर धनश्री वर्मा के साथ सगाई रचाई है। वीरेंद्र सहवाग ने युजवेंद्र चहल को बधाई देते हुए कहा , वाह युजवेंद्र चहल. आपदा को अवसर में बदल डाला। बधाई.
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »