29 Mar 2024, 19:17:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बास्केटबॉल : एनबीए के नौ खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 4:03PM | Updated Date: Jul 3 2020 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। एनबीए के नौ खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एनबीए और एनबीपीए ने यह जानकारी दी है। 24 से 29 जून के बीच एनबीए के 344 खिलाड़ियों का टेस्ट किया गया जिनमें नौ और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 23 जून से 351 खिलाड़ियों का टेस्ट किया गया है जिसमें 25 खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं। 23 से 29 जून तक 884 टीम स्टाफ का टेस्ट किया गया जिसमें से 10 पॉजिटिव आये हैं। पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी, कोच और टीम स्टाफ को नियमों के अनुसार आइसोलेशन में रहना होगा और उन्हें आइसोलेशन से बाहर आने के लिए डॉक्टर की अनुमति लेनी होगी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »