29 Mar 2024, 14:01:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने किया शादीशुदा जिंदगी का बड़ा खुलासा, अनुष्का को नहीं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 12:05AM | Updated Date: May 23 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को परफेक्ट कपल माना जाता है। जब भी किसी पॉवरफुल कपल की मिसाल दी जाती है तो अनुष्का और विराट का नाम सबसे पहले आता है। लॉकडाउन को लेकर फिलहाल दोनों मुंबई में अपने घर पर क्वारंटीन हैं। इसी दौरान फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री और विराट कोहली ने इंस्टाग्राम लाइव चैट शो में हिस्सा लिया। 
 
छेत्री इस दौरान होस्ट की भूमिका में नजर आए और विराट कोहली से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें जानी। इस बातचीत में विराट कोहली ने अनुष्का को लेकर कई राज खोले। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने शादी से पहले अनुष्का शर्मा को प्रपोज नहीं किया था। 
 सुनील छेत्री ने इस लाइव चैट के दौरान विराट कोहली से उनकी निजी जिंदगी के लेकर कई सवाल किए। इस दौरान छेत्री ने विराट से इस बारे में भी पूछा कि उन्होंने अनुष्का शर्मा को कभी प्रपोज क्यों नहीं किया। अनुष्का को प्रपोज नहीं करने की विराट ने वजह बताई। 
 
विराट ने कहा, 'मेरा ये मानना है कि अगर जब आप जिंदगी खुल के जीते हो और प्यार करते हो तो कोई स्पेशल डे और न वेलेंटाइन डे जैसा कुछ होता है। हर दिन वेलेंटाइन डे और स्पेशल हो सकता है। और अनुष्का ने जो कहा था, वह पूरी तरह सच है, हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि हमें ऐसा करने की जरूरत है, हमें पता था कि हम एक-दूसरे से शादी करने जा रहे हैं, इसमें कोई संदेह नहीं था। इसलिए जब हम इस बात को जान गए थे तो सब आराम से होता गया। हम दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी शुरू करने के लिए काफी उत्साहित थे। इसके बाद सब नैचुरली होता गया।' विराट ने बताया कि हमारी शादी का प्लान भी अनुष्का ने ही बनाया था, क्योंकि मैं उस वक्त मैचों में बिजी था। विराट ने यह भी बताया कि हमने अपनी शादी के तैयारियों के लिए नकली ईमेल आईडी और नामों का इस्तेमाल किया था।
 
विराट कोहली ने  बताया कि अनुष्का शर्मा से मुलाकात के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई। वह खुद में आए बदलाव और बेहतर इंसान बनने के लिए भी अनुष्का शर्मा को क्रेडिट देते हैं।  विराट ने कहा, 'मैं इस तरह का इंसान पहले नहीं था। मैं मानता हूं कि हर किसी की एक अलग पक्ष होता है, लेकिन आपकी जिंदगी में कोई ऐसा शख्स आता है, जो आपके छिपे हुए पक्ष को बाहर निकालता है। मेरे लिए अनुष्का के साथ मुलाकात वह पल था, जब मैंने महसूस करना शुरू किया कि मैं जो हूं, वह सब नहीं हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »