19 Apr 2024, 10:05:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2022 एशियाई खेलों के स्थल इस वर्ष तक पूरे हो जाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2020 7:03PM | Updated Date: Apr 11 2020 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगझोउ। हांगझोउ में 2022 में होने वाले एशियाई खेलों के 58 में से 42 स्थल और अन्य सुविधाएं इस वर्ष के अंत तक पूरी हो जाएंगी। आयोजकों ने यह जानकारी दी है। 2022 एशियाई खेलों के लिए 53 प्रतियोगिता स्थल, पांच एशियाई खेल गांव और 31 ट्रेरिंग स्थलों की जरूरत रहेगी। इनमें से 40 का तो 2019 में ही निर्माण शुरू हो गया था जबकि शेष स्थलों का निर्माण कार्य इस वर्ष शुरू होगा। सभी प्रतियोगिता स्थलों को मार्च 2021 तक पूरा कर लिया जाना है। हांगझोउ में 19वें एशियाई खेलों का आयोजन 10 से 25 सितम्बर तक होना है। चीन में तीसरी बार एशियाई खेलों का आयोजन होगा। इससे पहले बीजिंग ने 1990 और ग्वांग्झू ने 2010 में एशियाई खेलों का आयोजन किया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »