18 Apr 2024, 12:59:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अक्टूबर में आयोजित किया का सकता है आईपीएल : आशीष नेहरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 7:02PM | Updated Date: Apr 8 2020 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बाएं हाथ के पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुए आईपीएल के मौजूदा सत्र के आयोजन को लेकर कहा है कि अगर अक्टूबर में विश्व में स्थिति सामान्य हो जाती है, तब आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है।
नेहरा ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में अपने विचार साझा करते हुए कहा, ‘‘अगर आईपीएल अगस्त में नहीं होता है तब भी इसकी बहुत ज्यादा संभावना है कि बारिश के कारण कई मुकाबले रद्द हो सकते हैं क्योंकि भारत के कई हिस्सों में इस दौरान बहुत बारिश होती है। यदि अक्टूबर तक पूरे विश्व में स्थिति सामान्य होती है, तब आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है। 
 
उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में युवराज सिंह के खेलने पर कहा, धोनी की कप्तानी में युवराज अच्छा खेला है। जितना मैंने युवराज का करियर देखा है उसमें उन्होंने 2007 और 2008 के दौरान और उसके बाद शानदार बल्लेबाजी की है। 2011 में वनडे विश्व कप के दौरान हमने देखा कि बीमार होने के बाद भी युवराज ने धोनी की कप्तानी के दौरान कितना शानदार प्रदर्शन किया।
 
युवराज ने हाल ही में कहा था कि धोनी और विराट कोहली के मुकाबले सौरभ गांगुली की कप्तानी ने उन्हें ज्यादा प्रेरित किया था। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हर खिलाड़ी का अपना पसंदीदा कप्तान होता है और मेरे अनुसार धोनी की कप्तानी में युवराज ने शानदार प्रदर्शन किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »