19 Apr 2024, 13:59:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शेन वॉर्न ने अपनी बेस्ट IPL टीम में यूसुफ पठान को दी जगह, तेंदुलकर को रखा बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 6:04PM | Updated Date: Apr 8 2020 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। दुनिया के महानतम लेग स्पिनर माने जाने वाले शेन वॉर्न की अगर सबसे ज्यादा किसी बल्लेबाज ने खबर ली है तो वह सचिन तेंदुलकर हैं, लेकिन शेन वॉर्न ने अपनी टीम में सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं दी है। शेन वॉर्न ने यूसुफ पठान को अपनी टीम में रखा है। दरअसल, शेन वॉर्न ने आईपीएल में बिताए अपने 4 सालों के आधार पर बेस्ट टीम का चयन किया। सन 2008 से 2011 तक आईपीएल खेलने वाले वॉर्न ने अपनी बेस्ट टीम में कई चौंकाने वाले नाम शामिल किए।
 
शेन वॉर्न ने अपनी बेस्ट आईपीएल टीम का ओपनर वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा को चुना। तीसरे नंबर पर उन्होंने विराट कोहली को जगह दी। इसके बाद धोनी भी उनकी टीम का हिस्सा बने। चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने युवराज सिंह को भी अपनी बेस्ट आईपीएल टीम में जगह दी है जो कि इस टूर्नामेंट में कभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। यही नहीं उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेले वाले यूसुफ पठान को भी मौका दिया, जबकि वॉर्न ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को अपनी इस टीम से बाहर रखा है।
 
शेन वॉर्न की बेस्ट आईपीएल टीम - रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, जहीर खान, सिद्धार्थ त्रिवेदी, मुनाफ पटेल
 
वॉर्न की बेस्ट वनडे टीम- सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सनथ जयसूर्या, ब्रायन लारा, केविन पीटरसन, कुमार संगाकारा, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, वसीम अकरम, डेनियल विटोरी, शोएब अख्तर और कर्टली एंब्रोस
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »