29 Mar 2024, 16:20:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महेंद्र सिंह धोनी की मदद की खबरों को लेकर मीडिया पर भड़कीं साक्षी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 12:09AM | Updated Date: Mar 29 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दिहाड़ी मजदूरों के 100 परिवारों को एक लाख रुपये की मदद देने की खबरों को लेकर उनकी पत्नी साक्षी ने मीडिया को आड़े हाथों लिया है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण भारत सरकार ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है जो 14 अप्रैल तक चलेगा लेकिन इस दौरान देश में लाखों दिहाड़ी मजदूर हैं जो हर रोज कमा कर घर चलाते थे और लॉकडाउन के कारण उनका काम-धंधा ठप हो गया है।

ऐसी खबर आयी थी कि धोनी ने इन लोगों की मदद के लिए पुणे के एक गैर-सरकारी संगठन मुकुल माधव फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को एक लाख रुपये की मदद दी है जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई थी।  इस खबर का खंडन करते हुए साक्षी ने मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा,‘‘मैं सभी मीडिया हाउस से गलत खबर नहीं दिखाने का आग्रह करती हूं। आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। मैं हैरान हूं कि जिम्मेदार पत्रकारिता कहां गायब हो गयी है।’’ 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »