29 Mar 2024, 21:03:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्मद शमी की इस तस्वीर पर भड़के फैंस, कहा- तुम गद्दार हो!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 12:25AM | Updated Date: Mar 26 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने इस वक्त हिंदुस्तान ही नहीं पूरी दुनिया को ठप किया हुआ है। खेल की सभी प्रतियोगिताएं रद्द हो चुके हैं और सभी खिलाड़ी अपने परिजनों के साथ घर पर समय बिता रहे हैं, कुछ ऐसा ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी कर रहे हैं। शमी घर पर वर्कआउट करने के अलावा अपने पालतू डॉगी जैक के साथ खेलकर समय काट रहे हैं। सोमवार को शमी ने डॉगी के साथ फोटो शेयर की, जिसे कई फैंस ने पसंद किया, वहीं कुछ तो इतने नाराज हो गए कि शमी को गद्दार तक कह डाला। 
 
दरअसल बात यह है कि मोहम्मद शमी से क्रिकेट फैंस इसलिए नाराज थे क्योंकि वह अपने घर से बाहर निकले थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार लोगों से घर के अंदर रहने की अपील कर रही है। 
हालांकि मोहम्मद शमी अपने घर के गार्डन में ही थे लेकिन इसके बावजूद भी एक फैन ने उन्हें गद्दार तक कह डाला। कुछ फैंस मोहम्मद शमी से इसलिए नाराज थे क्योंकि कोरोना वायरस के दौरान शमी अपने पालतू जानवर के साथ खेल रहे थे एक फ्रेंड को यह गलत फहमी थी कि पालतू जानवरों से भी कोरोना वायरस फैलता है जबकि ऐसा नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »