17 Apr 2024, 05:31:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चेन्नई सिटी ने इंडियन एरोज को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 1:38AM | Updated Date: Feb 29 2020 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चेन्नई सिटी ने दूसरे हाफ में 12 मिनट के अंतराल में किये गए दो गोलों की बदौलत इंडियन एरोज को हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले में शुक्रवार को 2-0 से पराजित कर पूरे तीन अंक हासिल कर लिए।  पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद चेन्नई के लिए दोनों गोल फिटो मिरांडा ने 48वें मिनट और कात्सुमी यूसा ने 60वें मिनट में किये। चेन्नई की टीम इस जीत के बाद 14 मैचों में 19 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है जबकि इंडियन एरोज 14 मैचों में आठ अंकों के साथ 11वें स्थान पर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »