19 Apr 2024, 13:50:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बंगाल ने ओडिशा पर कसा शिकंजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 7:37PM | Updated Date: Feb 23 2020 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटक। बंगाल ने ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्राफी क्वार्टरफाइनल मुकाबले के चौथे दिन रविवार को सात विकेट पर 361 रन बनाकर अपनी बढ़त 443 रन पहुंचा दी और मैच में ओडिशा पर शिकंजा कसा। बंगाल की ओर से श्रीवत्स गोस्वामी ने 78, अभिषेक रमन ने 67, शाहबाज अहमद ने नाबाद 52 और अर्नव नंदी ने 45 रन बनाए जिसकी मदद से बंगाल ओडिशा के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। स्टंप्स तक शाहबाज और मुकेश कुमार क्रीज पर मौजूद हैं।
 
इससे पहले बंगाल ने पहली पारी में 332 रन बनाए थे जबकि ओडिशा की टीम 250 रन पर सिमट गयी थी। ओडिशा की ओर से गोंिवदा पोद्दार ने 95 रन देकर तीन विकेट, अनुराग सारंगी ने 26 रन देकर दो विकेट, देवव्रत प्रधान ने 63 रन देकर और कंवर सिंह चौहान ने 70 रन देकर एक-एक विकेट लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »