29 Mar 2024, 15:03:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

30 साल के इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया में किया डेब्यू, 15 साल बाद...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 12:26PM | Updated Date: Oct 19 2019 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले से भारतीय टीम के लिए एक खिलाड़ी ने डेब्यू किया है। दरअसल टीम इंडिया के लिए आज शाहबाज नदीम ने अपना डेब्यू किया है। साल 2004 से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे शाहबाज नदीम को 15 साल बाद टेस्ट टीम में मौका मिला है। 

साल 2004 से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे शाहबाज नदीम को 15 साल बाद टेस्ट टीम में मौका मिला है। इससे पहले भी शाहबाज नदीम को टीम में चुना जा चुका है, लेकिन कभी डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शाहबाज नदीम अपने ही घर पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरे हैं। इस मैच में वे आर अश्विन और रवींद्र जडेजा का साथ देंगे। 

30 साल से ज्यादा की उम्र में शाहबाज नदीम ने टेस्ट डेब्यू किया है। घरेलू क्रिकेट खेलते हुए उन्हें 15 साल हो गए हैं, लेकिन अब जाकर उनकी मेहनत रंग लाई है। इसमें उनका कुछ दोष नहीं है, क्योंकि बीते कुछ समय से अनिल कुंबले के बाद हरभजन सिंह और फिर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम के लिए बतौर स्पिनर अच्छा काम किया है। ऐसे में उनकी जगह टीम में नहीं बन रही थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »