06 Dec 2023, 19:44:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

MS Dhoni के नए हेयरस्टाइल ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी, काली टीशर्ट और चश्मे में कहर ढा रहे माही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2023 5:08PM | Updated Date: Oct 3 2023 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। माही आए दिन नए अवतार में दिखाई देते हैं, जो फैन्स को बेहद रास भी आता है। एकबार फिर धोनी सोशल मीडिया पर अपने नए हेयरस्टाइल से जमकर गर्दा उड़ा रहे हैं। काली टीशर्ट और काले चश्मे में माही कहर ढा रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के नए हेयरस्टाइल की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में धोनी काली टीशर्ट और काले चश्मे में नए हेयरस्टाइल के साथ कहर ढाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि धोनी ने अपने बालों को एकबार फिर काफी लंबा कर लिया है और वह पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि जब धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, तो वह अपने लंबे बालों की वजह से भी काफी चर्चा में रहे थे। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि माही पुराने हेयरस्टाइल में फिर से लौटना चाहते हैं।

एमएस धोनी इन दिनों अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। धोनी ने आईपीएल 2023 के बाद अपने बाएं घुटने की सर्जरी कराई थी। माही दर्द के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में खेलते हुए दिखाई दिए थे। हाल ही में धोनी को रांची में देखा गया था, जहां वह अपनी लग्जरी कार में घूमते हुए दिखे थे। इसके साथ ही भारत के पूर्व कप्तान विंबलडन का मैच देखने भी अमेरिका पहुंचे थे। धोनी की अमेरिका में फैन्स के साथ कई तस्वीरें वायरल भी हुई थीं।

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने के बाद धोनी ने अपने फैन्स से वादा किया था कि वह अगले साल भी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में भी खेलेंगे। ऐसे में तमाम क्रिकेट फैन्स को आईपीएल 2024 का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल को बतौर खिलाड़ी अलविदा कह सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »