28 Mar 2024, 16:15:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सोनी को मिला 2022 एशियन गेम्‍स का प्रसारण अधिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2022 3:37PM | Updated Date: Jan 27 2022 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) ने नवंबर 2021 से सितंबर 2023 तक की अवधि के लिये 2022 एशियन गेम्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किये हैं। इस साझीदारी से एसपीएन को एशियन गेम्स के 19वें संस्करण को अपने स्पोर्ट्स चैनल पर दिखाने के एक्सक्लूसिव राइट्स मिल गये हैं। इसके साथ वे इसे पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल,अफगानिस्तान, भूटान और मालद्वीव जैसे उपमहाद्वीपों में भी इसका प्रसारण कर पायेंगे। यह उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर भी उपलब्ध होगा। इस डील से एसपीएन को पूरी अवधि के दौरान क्लिप्स तथा हाईलाइट्स तैयार करने के एक्सक्लूसिव राइट्स मिल गये हैं।
 
2022 एशियन गेम्स 10 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक हांगझाउ, झेजियांग, चीन और पांच सह-मेजबान शहरों में होंगे। मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट में कुल 61 क्षेत्रों के साथ 40 खेल होंगे, जिनमें तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी जैसे ओलंपिक खेल और काफी कुछ शामिल हैं। ई-स्पोर्ट्स और ब्रेकडांसिंग इस साल ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) द्वारा स्वीकृत होने के बाद 2022 एशियन गेम्स में पूर्ण पदक खेल के रूप में शुरू होगा, जबकि दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिये क्रिकेट टी 20 फॉर्मेट में एशियन गेम्स में वापसी करेगा। पहली बार, ओसनिया देशों के 300 से अधिक एथलीट्स को इस साल के एशियन गेम्स के 19वें संस्करण में प्रतिस्पर्धा करने का मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के एथलीट्स सहित ओसनिया एथलीट्स को पांच खेलों में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति होगी। ये खेल हैं : ट्रायथलॉन, एथलेटिक्स, वुशु, रोलर स्केटिंग और वेटलिफ्लिटिंग।
 
भारत एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) के दक्षिण एशियाई क्षेत्र का सदस्य है और केवल सात देशों में से एक है जिसने एशियन गेम्स के सभी संस्करणों में भाग लिया है। भारत ने हर एशियन गेम्स में कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता है और 1990 के संस्करण को छोड़कर, हमेशा पदक तालिका के शीर्ष 10 देशों में स्थान प्राप्त किया है। अब तक, भारत ने एशियन गेम्स में 139 स्वर्ण, 178 रजत और 299 कांस्य पदक जीते हैं और इस वर्ष पदक तालिका में उल्लेखनीय वृद्धि करने की कोशिश करेगा। राजेश कौल, चीफ रेवेन्यू ऑफिसर, डिस्ट्रिब्यूशन एवं हेड- स्पोर्ट्स बिजनेस, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने कहा,“ऐसी उम्मीद है कि इस साल पूरे एशिया में 2022 एशियन गेम्स सबसे बड़ा मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट होने वाला है। हमें इस बात की खुशी है कि हमें भारत और उपमहाद्वीपों के लिये एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स मिले हैं। ओलंपिक्स गेम्स टोक्यो 2020 में भारतीय एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन ने एक मजबूत आधार तैयार किया है और हमें दर्शकों के सामने एक और मार्की मल्टी-स्पोर्टिंग कार्यक्रम पेश करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। इसमें टॉप भारतीय एथलीट्स हिस्सा लेते नजर आयेंगे। ई-स्पोर्ट्स और ब्रेकडांसिंग के शामिल होने के साथ, हमें बड़े पैमाने पर दर्शकों के आने की उम्मीद है। एशियन गेम्स में टी20 क्रिकेट फॉर्मेट के शामिल होने से इसमें कोई शक नहीं कि देश में उत्साह और ज्यादा होने वाला है।”
 
चेन वेइकियांग, एचएपीजीओसी के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल और हांगझाउ शहर के वाइस मेयरने कहा,“19वां एशियन गेम्स हांगझाउ 2022 ऑर्गेनाइजिंग कमिटी (एचएजीओसी) ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) को भारत में 19वें एशियन गेम्स हांगझाउ 2022, के प्रसारण के लिये सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स के साथ साझीदारी करने के लिये बधाई देना चाहता है। हांगझाउ 2022 के लिये राइट-होल्डिंग ब्रॉडकास्टर की यह पहली साझीदारी है और इस तरह के आयोजन के लिये अधिकारों के वितरण में एक नये चरण की शुरूआत का प्रतीक है।”
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »