गुवाहाटी। भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन के यहां शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में महिला वेल्टर (64-69 किग्रा) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की निएन-चिन चेन को हराने के बाद के बाद असम खुशी से झूम उठा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट के जरिए लवलीना को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “ यह एक बड़ा पंच है। लवलीना बोर्गोहेन आप हमें गर्व महसूस करना जारी रखें और टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का झंडा ऊंचा और चमकाते रहें। ”