29 Mar 2024, 01:41:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना के कारण टोक्यो ओलंपिक को रद्द करने के पक्ष में जापान की 59 प्रतिशत आबादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2021 12:27AM | Updated Date: May 11 2021 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान की कुल 59 प्रतिशत आबादी टोक्यो में कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण आगामी टोक्यो ओलंपिक खेलों को रद्द किए जाने के पक्ष में है। जापान के राष्ट्रीय समाचार पत्र योमिउरी शिंबुन ने व्यक्तिगत तौर पर कराए ताजा सर्वे के आधार पर सोमवार को यह दावा किया है।

देश भर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते सात से नौ मई के बीच यह सर्वे कराया गया था। इसके मुताबिक जापान के छह प्रांतों के 64 फीसदी लोग ओ लंपिक खेलों को रद्द करने के पक्ष में हैं, जबकि अन्य 41 प्रान्तों में यह औसत 57 फीसदी है। 23 फीसदी लोग चाहते हैं कि खेलों का आयोजन हो, लेकिन उनका मानना है कि दर्शकों के बिना आयोजन होना चाहिए, जबकि 16 फीसदी लोग चाहते हैं कि सीमित संख्या में दर्शकों की मौजूदगी में खेलों का आयोजन हो।

मूल रूप से टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन 2020 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब इस गर्मियों में 23 जुलाई से आठ अगस्त तक खेलों का आयोजन होना है। उल्लेखनीय है कि गंभीर और खतरनाक हालात के मद्देनजर टोक्यो, ओसाका, क्योटो और प्रांत में 31 मई तक आपातकाल लगा रहेगा। इसके अलावा आइची और फुकुओका में भी आपातकाल लगाया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »