25 Apr 2024, 22:25:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

निजी कारणों से पाकिस्तान लौटे शाहिद आफरीदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2020 1:39PM | Updated Date: Dec 3 2020 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की टीम गाले ग्लाडिएटर्स के कप्तान शाहिद आफरीदी निजी कारणों से पाकिस्तान लौट गए हैं। आफरीदी ने स्वदेश लौटने का कारण विस्तार से नहीं बताया लेकिन कहा कि स्थिति ठीक होने पर वह टीम से जुड़ेंगे। आफरीदी के अलावा दांबुला विकिंग के तेज गेंदबाज आफताब आलम भी निजी कारणों का हवाला देकर अफगानिस्तान लौट गए हैं। अगर आफरीदी वापस लौटते हैं तो उन्हें कुछ समय के लिए क्वारेंटीन में रहना होगा। लेकिन टूर्नामेंट के मेडिकल स्टाफ शायद उन्हें सात दिन के लिए क्वारेंटीन में नहीं रखें।
 
आफरीदी एलपीएल के लिए गत 24 नवंबर को श्रीलंका पहुंचे थे। आफरीदी के इस तरह स्वदेश लौटने से उनकी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है जो अबतक टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश में है। उपकप्तान भानुका रजपक्षे आफरीदी की जगह टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि एलपीएल का यह पहला संस्करण है जो 16 दिसंबर तक चलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »