28 Mar 2024, 22:58:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सड़क हादसे में छह फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 4:08PM | Updated Date: Sep 20 2020 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अकारा। अफ्रीकी देश घाना के अशांति क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में छह किशोर फुटबॉल खिलाड़यिों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए है। स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पुलिस मोटर ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्ट विभाग के कमांडर एडमंड न्यामेके ने मीडिया को बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लागों को अस्पताल ले जाया गया। न्यामेके ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब 12-15 वर्ष की आयु के फुटबॉल खिलाड़ी अशांति क्षेत्र के अफ्रचो से वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »