25 Apr 2024, 20:28:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तानी खिलाड़ी बोला - मैं हिंदू हूं, भगवान राम का हूं भक्‍त - अयोध्या भी जाऊंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 2:59PM | Updated Date: Aug 11 2020 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा है कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह जरूर अयोध्या आएंगे और राम लला के दर्शन करेंगे। कनेरिया ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वह एक हिंदू हैं और भगवान राम के भक्त हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन करने के साथ ही आधारशिला रखी थी। दानिश कनेरिया ने इस दौरान ट्विटर पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर की विशाल स्क्रीन पर दिखाई जा रही भगवान राम और राम मंदिर के मॉडल वाला फोटो भी ट्वीट किया था, लेकिन इस्लामिक संगठनों से मिली धमकी के बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।
 
अब दानिश कनेरिया ने ट्वीट किया, 'हमारे लिए यह एक धार्मिक स्थान है और अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं निश्चित तौर पर अयोध्या आना चाहूंगा। मैं एक समर्पित हिंदू हूं और हमेशा भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश करता हूं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »