19 Mar 2024, 07:55:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को मिला दिग्गज खिलाड़ी का साथ, होल्डिंग ने कह दी ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 12:42AM | Updated Date: Jun 7 2020 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का कहना है कि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतना चाहते थे और उनका मानना है कि बेन स्टोक्स का धोनी की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना बिलकुल गलत है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपनी किताब ‘‘ऑन फायर’’ में भारतीय टीम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि टीम इंडिया ने लीग चरण में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने की तत्परता नहीं दिखाई थी।
 
स्टोक्स ने साथ ही धोनी की कोशिश पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत के जीतने की उम्मीद थी इसके बावजूद धोनी बड़े शॉट नहीं लगा रहे थे। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ विश्वकप के राउंड रॉबिन मुकाबले में 338 रन का बड़ा स्कोर बनाया था और भारतीय टीम 50 ओवर में पांच विकेट पर 306 रन ही बना सकी थी और उसे 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। धोनी इस मैच में 31 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
 
होल्डिंग ने अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘यह मैच ऐसा नहीं था जिसे भारत जीत सकता था लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई यह कह सकता है कि टीम जीतने की कोशिश नहीं करती। मैंने यह मैच देखा था और मुझे ऐसा नहीं लगा कि भारत ने इस मुकाबले में अपना 100 फीसदी नहीं दिया है। मैंने धोनी का चेहरा देखा था जो साफ तौर पर कह रहा था कि वह यह मैच जीतना चाहते थे।’’     उन्होंने कहा, ‘‘लोग आजकल अपनी किताब में कुछ भी लिख देते हैं क्योंकि लोग अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं। जब यह लोग किताब लिखते हैं तो इन्हें ऐसी बातें अपनी किताब में कहनी होती हैं जिससे उन्हें हेडलाइन मिल सके।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »